मुरादाबाद, जून 26 -- शाहपुर तिगरी स्थित संजीवनी गौ शाला के पास हरि नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। आचार्य दीपक शर्मा ने हरिनाम संकीर्तन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कलियुग में यही मोक्ष प्राप्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा द्वापर एवं त्रेता युग में भगवान को पाने के लिए कठिन तपस्या करनी पड़ती थी इसमें भी कई बरस लग जाते थे। मगर कलियुग में केवल हरि का नाम जपने मात्र से प्रभु की प्राप्ति संभव है। उन्होंने भजन सुनाकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। व्यवस्था में सुनंदा रानी, प्रीति शर्मा, कमला देवी, मनोरमा गुप्ता, अनीता सिंह, राजेंद्र पाल, दीपक गुप्ता आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...