कलियुगी बेटे का महापाप, बूढ़ी मां की पीट-पीटकर की हत्या; विवाद का कारण आलू, गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। बिहार के किशनगंज में एक कलयुगी पुत्र ने मां-बेटे के रिश्ते को दरकिनार कर अपनी विधवा मां की हत्या कर दी। आरोपी ने मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना रविवार दोपहर बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर बंगामा पंचायत से जुड़े वार्ड संख्या 9 की घटना बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। भाई की शिकायत पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी ने आलू की खेती के विवाद में मां की जान ले ली। मृतक की पहचान खैरुन निशा (58) पति स्व.जियाउद्दीन के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और मां की हत्या के आरोपी पुत्र सहीरुल आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- पत्नी को वीडियो कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.