धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के कलियासोल व एग्यारकुंड में बालिका आवासीय विद्यालय बनेगा। मंगलवार को झारखंड विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री ने इसकी घोषणा की। धनबाद के दोनों प्रखंड में आवासीय बालिका विद्यालय नहीं था। अब बजट में घोषणा होने के बाद जल्द ही झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं बजट में धनबाद में एक सेंटर ऑफ आर्ट डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी बनाने की भी घोषणा की गई है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही इससे संबंधित प्रस्ताव भेजा गया था। सरकार ने इसे बजट में शामिल करते हुए घोषित कर दिया है। पुस्तकालय में 500 पाठकों के लिए सुविधा रहेगी। उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिले। बजट में 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय के संचालन की घोषणा की गई है। इनमें...