कलियासोल में कचरा डंपिंग के लिए जमीन अधिग्रहण होगा
धनबाद, जून 20 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत डंपिंग स्टेशन का निर्माण जमीन के अभाव में वर्षों से अटका पड़ा है। इसके लिए नगर निगम ने कई जगहों पर जमीन तलाशी, लेकिन हर जगह विरोध की वजह से योजना शुरू नहीं हो पाई। नगर निगम ने डंपिंग स्टेशन (लैंडफील साइट) बनाने के लिए अब कलियासोल के सीओ को पत्र लिखा था। कलियासोल के सीओ ने जमीन चिह्नित कर पूरी रिपोर्ट धनबाद नगर निगम को भेज दी है। सीओ ने रिपोर्ट में कहा कि प्रखंड के बड़ा अंबोना मौजा में विभिन्न प्लॉटों को चिह्नित कर राजस्व उप निरीक्षक से जांच कराई गई। इस दौरान 40 एकड़ जमीन चिह्नित की गई, जिनमें लगभग पांच एकड़ जमीन अनाबाद बिहार सरकार के खाते की है, बाकी 35 एकड़ जमीन स्थानीय रैयतों की है। नगर निगम अब रैयतों से जमीन का अधिग्रहण कर लैंडफील साइट योजना शुरू करेगा।
भूमि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.