कलियर सोहलपुर मार्ग बदहाल गड्ढों और जलभराव से लोग त्रस्त
रुडकी, जून 13 -- कलियर, संवाददाता। कलियर से सोहलपुर गांव को जाने वाला मार्ग बेडपुर चौक तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने और हाल की बारिश के बाद हालात ओर खराब हो गई है। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा दरगाह हजरत साबिर पाक की जियारत के लिए आने वाले जायरिनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर भरे गंदे पानी के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। वहीं बड़े वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे राहगीरों और स्कूली बच्चों के कपड़ों पर पड़ते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- कलियर सोहलपुर मार्ग बदहाल गड्ढों और जलभराव से लोग त्रस्त यह भी पढ़ें- वार्ड 8 में सड़क पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.