रुडकी, मई 14 -- कलियर में गुरुवार को भारी ट्रैफिक दबाव के चलते कलियर वाया कोर कॉलेज मार्ग पर घंटों जाम लगा रहा। सड़क पर चार और दोपहिया वाहनों की लंबी कतार लगने से स्थानीय लोगों और बाहरी राहगीरों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कलियर में इस समय दो पुलों से वाहनों की आवाजाही हो रही है। एक पुल भारी वाहनों के लिए और दूसरा पुराना पुल छोटे वाहनों के लिए खुला हुआ है। गुरुवार (जुमेरात) के दिन बाहरी जायरीनों की आवाजाही के चलते ट्रैफिक का लोड इस दिन बढ़ जाता है। गुरुवार को गर्मी में जाम ने स्थानीय एवं बाहरी राहगीरों की दिक्कतें बढ़ा दी। जाम लगने से राहगीर परेशान नजर आए। कलियर की सड़कों पर ट्रैफिक की संख्या बढ़ने से छोटे बड़े वाहन अधिक संख्या में कलियर धनौरी से होते हुए निकल रहे हैं जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहनों की ल...