रुडकी, मार्च 13 -- रमजान-उल-मुबारक के चौथे जुमे की नमाज कलियर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी अकीदत और मोहब्बत के साथ अदा की गई। इस मौके पर उलेमाओं ने लोगों से अमन-ओ-अमान कायम रखने और ईद का त्योहार आपसी भाईचारे व मोहब्बत के साथ मनाने की अपील की। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं और अकीदतमंद नमाज के लिए सुबह से ही मस्जिदों की ओर रुख करने लगे थे। कलियर दरगाह साबरी जामा मस्जिद, हुसैनिया मस्जिद, मदीना मस्जिद, उमर मस्जिद, आयशा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में चौथे जुमे की नमाज अदा की गई। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद उलेमाओं ने आपसी भाईचारा बनाए रखने, देश में खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआ कराई। साथ ही बीमार लोगों के जल्द स्वस्थ होने की ...