रुडकी, अप्रैल 15 -- कलियर। पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुधवार को दरगाह जीरो जोन, पीपल चौक समेत कई स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। बताया कि अतिक्रमण से जायरीनों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसलिए नियमित रूप से हर सप्ताह अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इस दौरान दरगाह के कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...