देहरादून, मई 10 -- रुड़की। कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने शनिवार की रात चेकिंग में संदिग्ध युवक वसीम निवासी मेरठ, हाल निवासी दरगाह कलियर शरीफ को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने खुद को कबाड़ी और लंगर में खाना बनाने का काम करने वाला बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और उस पर पहले भी चोरी, टप्पेबाजी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...