रुडकी, जून 10 -- कलियर, संवाददाता। कलियर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए। बरामद ट्रैक्टरों में एक कलियर क्षेत्र से और दूसरा पंजाब से चोरी किया गया था। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि 16 मई 2024 को मुकर्रबपुर निवासी शफ्फकत का महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। कोतवाली कलियर में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दरियापुर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अजय निवासी लिबरहेड़ी, अभिषेक निवासी भलस्वागाज और अंकुश निवासी फखरेहड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो चोरी के ट्रैक्टर बरामद किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...