मोतिहारी, जनवरी 29 -- अरेराज, निसं.। कला व संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण जिले के कलाकारों के पंजीकरण और कला के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर गुरुवार को स्थानीय सोमेश्वरनाथ संस्कृत विद्यालय के परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन कला व संस्कृति विभाग के जिला पदाधिकारी फ़हद सिद्दीकी, प्रसिद्ध तबला वादक श्रीप्रकाश पांडेय, बिनोद तिवारी, विजय अमित राजू व प्रेम जी ने किया। मुख्य अतिथि ने इस बैठक में कला व संस्कृति से जुड़ने वाले कलाकारों से परिचय प्राप्त कियाऔर उनकी बातों को सुना। इस दौरान जिला के प्रख्यात कत्थक नर्तक व गायक कृष्णा कुमार व शास्त्रीय गायक विनय शंकर गौतम ने पदाधिकारी के सम्मान में राग यमन की बंदिश व खमाज की ठुमरी की प्रस्तुति कर कलाकारों का मन मोह लिया। सभी कोसंबोधित करते हुए ...