पटना, मई 26 -- कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने लोक नृत्य, भोजपुरी लोक संगीत एवं कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोक गायक भरत सिंह भारती, नर्तक विश्वबंधि और वैज्ञानिक डा. गोपालजी त्रिवेदी ने बिहार का मान बढ़ाया है। मंत्री ने कहा कि पटना निवासी स्वर्गीय विश्व बंधु ने बिहार की विवाह परंपराओं से जुड़े लोकनृत्य 'डोमकच' को जीवंत बनाए रखने में अतुलनीय भूमिका निभाई। भरत सिंह भारती भोजपुरी लोक संगीत के सशक्त स्तंभ माने जाते हैं। उन्होंने भिखारी ठाकुर और महेंद्र मिसिर की लोकशैली को अपने गायन के माध्यम से नई पहचान दी और पीढ़ियों तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें- एक हजार से अधिक भोजपुरी गीतों को दी अपनी आवाज, कौन हैं राष्ट्रपति से पद्मश्री पाने वा...