पटना, मई 14 -- कला एवं संस्कृति विभाग के मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत गुरुवार को मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 153 नए कलाकारों के पेंशन प्रस्ताव को स्वीकृत किया। साथ ही योजना के लाभुक कलाकारों की संख्या अब 411 हो गई है। इससे पूर्व 258 कलाकार इस योजना से लाभान्वित हो रहे थे। नए स्वीकृत कलाकारों को मई से पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना राज्य के उन कलाकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है, जिन्होंने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र कलाकारों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू योजना से लोक कलाकारों, रंगकर्मियों, गायकों, वादकों तथा विभिन्न पारंपरिक कला विधाओं से जुड़े ...