गिरडीह, जनवरी 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कला संगम की बैठक ईश्वर स्मृति भवन में कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई। संचालन सह सचिव सुजय गुप्ता एवं नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने किया। बैठक में पंकज ताह ने बताया कि इस वर्ष 29, 30, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को होने वाली 25वीं अखिल भारतीय नाटक, नृत्य प्रतियोगिता रजत जयंती के रूप में कराई जा रही है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया ने बताया कि प्रतियोगिता भव्य हो इसके लिए शहर को सजाया जायेगा। दर्शकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है। दर्शकों के लिए भी सुविधा अच्छी की जा रही है। तैयारी की रिपोर्टिंग करते हुए नाट्य प्रमुख नीतीश आनंद ने बताया कि 12 राज्यों से बीस नाटक तथा सत्तर नृत्य प्रस्तुत किए जाएंग...