रुद्रपुर, अप्रैल 24 -- रुद्रपुर। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एसबीएस कॉलेज में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत कला संकाय के छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह और प्रो. सरवजीत सिंह ने किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्थानीय संसाधनों के उपयोग, नवाचार आधारित स्टार्टअप और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा नौकरी खोजने वाले नहीं, साथ ही रोजगार सृजनकर्ता बनें। यहां रजत शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. गरिमा जैसवाल, प्रो. भारत सिंह, डॉ. मनोज पांडे, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. कमल बोरा, डॉ. सुनील कुमार मौर्य, डॉ. आशा राणा, डॉ. वकार हसन खान, डॉ. अंकिता चंदोला, छात्रसंघ अध्यक्ष रजत बिष्ट, ...