वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। बीएचयू के भारत कला भवन संग्रहालय में सात दिवसीय 'प्राचीन लिपि एवं अभिलेख' पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू हुई। उद्घाटन कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप राय चौधुरी ने किया। डॉ. अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि किसी भी देश, सभ्यता और समाज का इतिहास लिपि के बिना अधूरा है। प्रो. प्रभाकर उपाध्याय ने विश्व के संदर्भ में लिपियों की उत्पत्ति बताई। संचालन डॉ. देवेन्द्र बहादुर सिंह और डॉ. दीपक भरथन अलथुर ने किया। इस अवसर पर कला भवन के उप निदेशक डॉ.निशांत, प्रो.ज्योति रोहिल्ला, प्रो.अर्पिता चटर्जी, डॉ.प्रियंका सिंह, डॉ.प्रवीण सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.