रुडकी, जनवरी 31 -- रोटरी क्लब रुड़की एलीट द्वारा शनिवार को शंकरपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में देशभक्ति विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नैंसी ने प्रथम तथा सनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से प्रेरित सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन नीता मित्तल एवं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन दीप्ति कर्माकर ने बच्चों को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी और सदैव अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष रोटेरियन राधेश्याम गुप्ता एवं वित्त सचिव रोटेरियन रमा गुप्ता ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में सक्रिय रहने, पर्यावरण संरक्षण एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाल...