उन्नाव, दिसम्बर 13 -- उन्नाव। संवाददाता। जिले के छात्रों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा का समय हमेशा उत्साह और तैयारी की भावना लेकर आता है, लेकिन इस बार कला (आर्ट) पेपर ने सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कक्षा एक से आठ तक के छात्र महीनों से कलाकृतियां और आरेख बनाने की प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन शनिवार को हुई परीक्षा में उन्हें अपनी कलात्मक क्षमता दिखाने का कोई अवसर नहीं मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह से आठ के 50 अंकों के आर्ट पेपर में कहीं भी चित्र बनाने के निर्देश नहीं दिए गए। परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय, दीर्घ, लघु और अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न पूछे गए। इससे छात्र पहले से ही भ्रमित रहे और शिक्षक भी प्रश्न पत्र देखकर असमंजस में पड़ गए। जिले के 2709 विद्यालयों में आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा के चौथे दिन कुल 1,93,415 छात्र उपस्...