गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण रविवार को प्रातः 6.15 बजे आरंभ होगा। यह यात्रा काली स्थान मंदिर, चिनिया मोड़, गढ़वा से प्रारंभ होकर शिव पहाड़ी गुफा, भवनाथपुर तक पहुंंचेगी। जहा इसका समापन किया जाएगा। यह जानकारी संस्कार भारती झारखंड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने दी। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र की प्राचीन कला एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जन-जन तक पहुंचाना तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। यह यात्रा देश के प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए पंच प्रण के अंतर्गत अपनी विरासत पर गर्व करने की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की समृद्ध सांस्क...