नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। डिफेंस कॉलोनी स्थित गैलरी डॉटवॉक में समूह कला प्रदर्शनी ड्रिफ्टिंग थ्रू क्वाइट वेन्स कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। एक फरवरी से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 28 फरवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में अब्दुल्ला पीए, अमजुम रिजवे, चंद्रशेखर कोटेश्वर, मेहक गर्ग, प्रियरणजन पुरकैत, सुधायादास एस, रविंदर रेड्डी और सुजीत एसएन के विविध कला कार्य प्रदर्शित हैं। इन कलाकारों की कृतियों में समकालीन जीवन, आंतरिक भावनाओं और सूक्ष्म अनुभवों को अलग-अलग शैलियों में व्यक्त किया गया है। प्रदर्शनी सुबह 11 से रात 8 बजे तक खुली है। प्रवेश निशुल्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...