मधेपुरा, दिसम्बर 28 -- उदाकिशुनगंज। दिल्ली के गांधी स्मृति स्थल राजघाट के सत्याग्रह मंडप सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केंद्र द्वारा बिहारीगंज निवासी पेंटिंग कलाकार कृष्ण कुमार झा को सम्मानित किया गया। उन्हें जेपी नेशनल अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। इस संस्थान से हर वर्ष विभन्नि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए जेपी नेशनल अवार्ड दिया जाता रहा है। इस वर्ष के कला- संस्कृति क्षेत्र में देश भर के चार लोगों को चयनित किया गया। उनमें बिहार से बिहारीगंज निवासी आर्टस्टि कृष्ण कुमार झा को चुना गया। वहां कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल कर रहे थे। बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के गमैल गांव निवासी रेखा देवी और अवकाश प्राप्त शक्षिक विपिन कुमार झा के पुत्र कृष्ण अपनी पेंटिंग कला के ल...