लखनऊ, जनवरी 11 -- लखनऊ, संवाददाता। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जेपीएस स्टार 11 और इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंटस की ओर से रविवार को वृंदावन रेस्टोरेंट सेक्टर-छह, वृंदावन योजना में कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि फिल्म प्रोड्यूसर व एक्टर प्रदीप श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि अमित दुबे और अरविन्द सक्सेना ने गायकों, नृत्यांगना, कोरियोग्राफर व कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर रिकार्ड होल्डर कथक नृत्यांगना अंकिता बाजपेई, पार्श्व गायक संजय श्रीवास्तव, गायिका कोमल, हर्षिता चतुर्वेदी व सीमा वीरमानी, कॉमेडियन जय प्रकाश तिवारी (जूनियर राजू) व राजेश कुमार, नृत्यांगना राखी शुक्ला व नेहा वर्मा और फैशन कोरियोग्राफर मधु तिवारी को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।...