भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला केंद्र एवं परिधि के संयुक्त तत्वावधान में कला केंद्र में आयोजित छह दिवसीय सह रचना शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर तैयार की गई कला सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा। शिविर में 30 बच्चों और 10 माताओं ने हिस्सा लिया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कला केंद्र के प्राचार्य राजीव कुमार सिंह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सामूहिक कला अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था। मौके पर स्मिता कुमारी, मृदुला सिंह, जयप्रकाश कुमार, श्वेता शंकर, सुनीता कुमारी, स्वाति चौधरी, अभिजीत कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- दृष्टि विहार में 11 दिवसीय मंजूषा समर कैंप शुरू यह भी पढ़ें- दृष्टि विहार में 11 दिवसीय मंजूषा समर कैंप शुरू यह भी पढ़ें- प्रतिभागियों ...