लखनऊ, जून 5 -- फोटो -जनभवन में चार वर्षों के चयनित 51 विभूतियों को सम्मानित किया गया-उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए पुरस्कार, राज्यपाल का संदेश पढ़ालखनऊ , कार्यालय संवाददाताजन भवन, लखनऊ के गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, की ओर से अकादमी सम्मान समारोह-2026 का आयोजन हुआ। जिसमें में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने वर्ष 2021, 2022, 2023 तथा 2024 के लिए चयनित कुल 51 विशिष्ट कलाकारों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं लोककलाओं के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए अकादमी सम्मान से सम्मानित किया।कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल का संदेश पढ़कर सुनाया। उपस्थित जनों के समक्ष पढ़कर सुनाया। राज्यपाल ने अपने सदेश में कहा कि कला अतीत की धरोहर होने के साथ-साथ भविष्य की प्रेरणा भी है। कला ...