प्रयागराज, जनवरी 28 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के लिए कला विषय में निर्धारित बीएफए अथवा ड्राइंग एवं पेंटिंग विषय से बीए अनिवार्य योग्यता को बरकरार रखने को अभ्यर्थियों ने बुधवार को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी को ज्ञापन दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि यह निर्णय प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में उठाया गया है। कुछ लोग प्राविधिक कला (व्यक्तिगत कक्षा 12) का सहारा लेकर, बिना विधिवत कला शिक्षा प्राप्त किए, नियमों की कमजोरियों का लाभ उठाकर कला शिक्षक नियुक्त हो जाते थे। जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण कला शिक्षा नहीं मिल पाती थी। हाल के दिनों में कुछ कोचिंग माफिया पुनः उसी पुरानी व्यवस्था को लागू करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...