नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, प्र'सं.। एलायंस फ्रांसेज दे दिल्ली में फ्रांसीसी समकालीन कलाकार थॉमस हेनरीओट की एकल प्रदर्शनी 'पाले द'ओर (पैलेस ऑफ गोल्ड)' आयोजित है। फ्रांस-भारत नवाचार वर्ष 2026 के तहत लगी यह प्रदर्शनी लोधी एस्टेट स्थित गैलरी रोमै रोलां में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक देखी जा सकती है। इसमें भारत में बने रेखाचित्रों को फ्रांस में जैकार्ड बुनाई तकनीक से भव्य टेपेस्ट्री में रूपांतरित किया गया है, जिनमें भारतीय महलों और स्थापत्य विरासत की झलक मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...