मधुबनी, मार्च 11 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के रैमा गांव की छात्रा कल्पना कुमारी को कला एवं संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में सफल होने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उसे मंगलवार को मिथिला चत्रिकला संस्थान सौराठ के मंच पर मिला। संस्थान के प्रशासी नीतीश कुमार ने छात्रा को प्रमाण-पत्र और स्मृति चह्नि देकर नवाजा। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 के बैनर तले लाइब मधुबनी पेंटिंग सेगमेंट का अयोजन विगत चार मई को हुआ था। उस कार्यक्रम के सफल प्रतिभागी के तौर पर छात्रा कल्पना सम्मानित की गयी। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रामप्रकाश और मां समेत प्रशक्षिकों को दिया है। मुनेश्वर चौपाल, विंदे दास, गोविंद कुमार, गौतम, दीपक चौधरी, वेद प्रकाश, ध्यानी आदि ने छात्रा को सम्मानित होने पर उ...