भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से खिरनी घाट स्थित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क फोटोग्राफी कोर्स शुरू होगा। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि 30 युवाओं को आधुनिक फोटोग्राफी के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर रोजगार और कौशल के नए अवसर प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मोबाइल और डीएसएलआर फोटोग्राफी, फोटो एडिटिंग, आउटडोर और इंडोर शूटिंग जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। कोर्स को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रतिभागियों को बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की पूरी जानकारी मिल सके। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस कोर्स के लिए उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 8809066999 पर जानकारी प्राप्त कर नामांकन करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...