कला उत्सव-2025 के सफल आयोजन पर पूजा शर्मा सम्मानित
बलरामपुर, मई 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला स्तरीय कला उत्सव-2025 में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिराहिमपुर की शिक्षिका पूजा शर्मा को लखनऊ में सम्मानित किया गया। समग्र शिक्षा माध्यमिक की संयुक्त शिक्षा निदेशक सांत्वना तिवारी व राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा विष्णु कांत पांडे ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सदर विकासखंड स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिराहिमपुर में कार्यरत अध्यापिका पूजा शर्मा शिक्षा के साथ-साथ विभागीय शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। जिला स्तरीय कला उत्सव-2025 के सफल आयोजन में उनके विशेष योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर सम्मानित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने भी पूजा शर्मा को बधाई द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.