कला उत्सव में मैती की पेंटिंग्स बनीं आकर्षण
नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। प्रसिद्ध कलाकार परेश मैती की कला प्रदर्शनी ल्यूमिनस टेरेन्स इन दिनों राजधानी में कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी है। 28 फरवरी से शुरू हुई यह प्रदर्शनी सेंटर फॉर कंटेम्परेरी आर्ट (सीसीए), बीकानेर हाउस में 10 मार्च तक चलेगी। दर्शक रोजाना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक इसे निशुल्क देख सकते हैं। प्रदर्शनी में कलाकार की रंगों और रोशनी से भरी पेंटिंग्स प्रदर्शित हैं। इनमें प्रकृति, शहर और भावनाओं के अलग-अलग रूप नजर आते हैं। मैती की कृतियों की खासियत उनके जीवंत रंग और गहराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.