बस्ती, सितम्बर 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती में मंडल स्तरीय कला उत्सव 2026 का भव्य आयोजन हुआ। मंडल के तीन जनपदों के छात्र-छात्राओं ने 12 विभिन्न विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संगीत गायन एकल शास्त्रीय में सिद्धार्थनगर के दिव्यांशु पांडेय, लोकगीत समूह गायन में प्रतिमा राव, राधिका, अंकित व श्रेया मोदनवाल सिद्धार्थनगर, संगीत वादन एकल ताल वाद्य में प्रभात नारायण सिद्धार्थनगर, नृत्य एकल शास्त्रीय में रवि कुमार सिद्धार्थनगर, नृत्य समूह लोक में सलोनी, निधि, शिवांगी, अंजलि सिद्धार्थनगर, नाटक समूह में आभा शर्मा, पूर्वा मिश्रा, रीत तुलस्यान, अनवी शर्मा बस्ती, दृश्य कला एकल द्वि-आयामी में जय मौर्य बस्ती, दृश्य कला एकल त्रि-आयामी में संतकबीर नगर की प्रतिभागी तथा पारंपरिक कहानी वाचन में दिव्यांशु गोस...