बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर के आरोपी शिक्षक को अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए ने मोहलत दी है। आरोपी शिक्षक ने प्रत्यावेदन देकर बताया कि बीते गुरुवार को जब जांच करने के लिए दो सदस्यीय टीम स्कूल पर पहुंची थी। उस दिन वे अवकाश पर थे। इस कारण उनका पक्ष जाने बिना ही कोई निर्णय नहीं लिए जाने की मांग की थी। इस पर बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने आरोपी शिक्षक को तीस जून तक अपना पक्ष रखने के लिए समय प्रदान किया है। जिससे जांच पूरी कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके। बता दें कि उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में तैनात सहायक अध्यापक ज्ञानदास पर अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बच्चों के हाथों में बंधे कलावे को कटवा दिए और गले में पहनी मालाएं भी उतरवाई। विद्यालय के पूर्व छात्रों में से ...