कलावा और अंगूठी से बेटी की पहचान, फिर अंतिम संस्कार, अब जिंदा लौटी शिवानी को देख सभी हैरान
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में पुलिस की जांच और शव की पहचान पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। जिस 28 वर्षीय शिवानी को मृत मानकर परिवार ने दो साल पहले भैसाकुंड में अंतिम संस्कार कर दिया था, वह 5 सितंबर को अचानक अपने घर नवीकोट नंदना पहुंच गई। जिंदा बेटी को सामने देख पूरा परिवार हैरान है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आईआईएम रोड के पीछे नाले में मिला शव आखिर किसका था, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि शिवानी की शादी 22 अप्रैल 2020 को बीकेटी के भुइयां देवी मंदिर में सीतापुर के सकतापुर निवासी आनंद सिंह से हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने बीकेटी के भीखापुर गांव में मकान बना लिया, जहां शिवानी रहने लगी। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुराल वाले उससे प्लॉट की मांग करने लगे। मांग पूरी न होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.