कानपुर, मार्च 30 -- राष्ट्रीय मल्टी डे क्रिकेट चैम्पियनशिप के तीसरे मुकाबले में कलावती सुपर किंग्स ने नौ विकेट पर 307 रन पर पारी घोषित की। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक केएसपीएल एकादश ने एक विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर केएसपीएल अभी भी सुपर किंग्स से 259 रन पीछे है। किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय मैदान में सोमवार को कलावती सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 ओवर में नौ विकेट पर 307 रन बनाकर पारी की घोषित कर दी। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज आरुष ने 66 रन और सुयश ने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। सचिन ने 36 रन, विनायक ने 25 रन, हार्दिक ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में मान्विक ने चार और तरुण ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी केएसपीएल ने 12 ओवर में एक विकेट पर 48 रन बना लिए हैं। उत्कर्ष 39 रन और अव्युक्त (0) पिच पर डटे ...