नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) के कलावती सरन बाल चिकित्सालय के पुनर्निमाण और विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। अस्पताल में 500 अतिरिक्त बेड़ बढ़ाए जाएंगे, जिससे बच्चों को इलाज की बेहतर सुविधा मिल पाएगी। अस्पताल के विस्तार के लिए उसके निर्माण की जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की मिनीरत्न ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड को को दी गई है। शुक्रवार को एलएमएचसी प्रशासन व ब्रिज एंड रूफ कंपनी (इंडिया) लिमिटेड के अधिकारियों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुआ।

अस्पताल का विस्तार विस्तार के बाद कलावती सरन बाल चिकित्सालय उत्तर भारत में बच्चों का बड़ा अस्पताल बनकर उभरेगा। इसमें बच्चों की बीमारियों के इलाज के लिए कई नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू किए जाएंगे। चिकित्सालय में जांच और इलाज की अत्याधु...