ललितपुर, फरवरी 3 -- ललितपुर। खितवांस ग्राम पंचायत स्थित शराब की दुकान को लम्बे समय से बन्द करने की मांग कर रही महिलाओं के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। बच्चों के साथ उन्होंने शराब की दुकान पर हल्ला बोला और भीतर रखी पेटियां सड़क पर फेंक नष्ट कर दीं। सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करती महिलाओं का रौद्ररूप देख पुलिस कर्मी भी शांत बने रहे। दरअसल, जनपद के ग्रामीण इलाकों में शौकीनों की सुविधा को ध्यान में रखकर आबकारी विभाग ने विभिन्न गांवों में आबादी के नजदीक शराब की नयी दुकानें संचालित कर रखी हैं। दुकानों की संख्या बढ़ने से शराब की उपलब्धता आसान हो गयी और तमाम लोग सुबह से लेकर शाम तक शराब का सेवन करने लगे। हर आयु वर्ग के लोग इस लत की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। जिस कारण खेती किसानी, व्यवसाय और पढ़ाई लिखाई से उनका मन उचटने लगा और परिवार आर्थिक स्थिति...