शाहजहांपुर, मार्च 8 -- कलान नगर में जाम की समस्या जश की तश बनी हुई है।रोजाना जाम लगने के कारण आमजन परेशान हैं।शनिवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर परौर तिराहे पर भयंकर जाम लग गया।जाम में बड़े वाहनों के साथ पैदल चलने वाले लोग भी फंस गए।जाम काफी देर तक लगा रहा।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुल सका।नगरवासियों का आरोप है कि पटरी पर अतिक्रमण होने के कारण नगर में जाम की स्थिति बनी रहती है।जाम की समस्या पर काेई ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.