शाहजहांपुर, फरवरी 26 -- नगर में यादव जी की लव स्टोरी वेब सीरीज के विरोध में वीर अहीर निर्माण सेना ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।बुधवार को वीर अहीर निर्माण सेना जिलाध्यक्ष पीयूष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।परौर तिराहे पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने सीरीज के खिलाफ नारेबाजी की और फिल्म निर्माता का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैनर और तख्तियां लेकर परौर तिराहे पर जमा हुए। प्रभात यादव, आमोद यादव, गौरव यादव प्रधान, रोहित यादव, सचिन यादव, चौ.विपिन यादव, पीयूष यादव सैफई, चौधरी संदीप यादव, प्रभाकर यादव, नरेश यादव,आदित्य यादव, चौधरी शिवम यादव, रतनपाल यादव, विवेक यादव बिक्की भईया, अंकित यादव,अखिलेश यादव,अभय यादव,सुमित यादव प्रधान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...