शाहजहांपुर, मार्च 6 -- कलान। कलान में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलान थाना क्षेत्र के नौसना गांव निवासी अशोक कुमार 35 पुत्र महेश कुमार बुधवार को अपने घर से खेत पर चले गए वहीं अपने खेत पर ही बेल के पेड़ में उन्होंने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली सूचना के बाद परिजन मौके पहुंचे और पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं मृतक अशोक कुमार के भाई दामोदर ने बताया कि आत्महत्या करने की बजह की जानकारी नहीं है किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ था वहीं अशोक के दो बच्चे हैं और पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है क्योंकि अशोक ही खेती के साथ मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...