शाहजहांपुर, मार्च 6 -- कलान, संवाददाता। कलान में होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हुरियारों ने बैंड-बाजे और डीजे पर खूब डांस किया।दोपहर एक बजे तक जमकर रंग खेला गया।शाम को होली पर आखत डालने के बाद पुराने गिले-शिकवे भुला लोग आपस में गले मिले।देर रात तक एक दूसरे के गले मिलने का दौर चलता रहा।नगर से देहात तक शांति पूर्वक होली का त्योहार मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...