शाहजहांपुर, मार्च 28 -- कलान। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व का समापन नवमी तिथि पर माता सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुआ। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। घर-घर कन्या भोज और हवन-पूजन का आयोजन हुआ। खजुरी देवी मंदिर पर भी भक्त कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर पूजन कर रहे थे। मणि शंकर मिश्रा के मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुतियां दी गईं। अष्टमी-नवमी के संगम पर नौ कन्याओं के पैर पखारकर, उन्हें रोली-अक्षत का टीका लगाया गया और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...