शाहजहांपुर, मार्च 27 -- कलान ब्लाक प्रमुख रुचि वर्मा के पति समाजसेवी सराफा कारोबारी राहुल वर्मा का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। दो दिन पहले एक जनसभा में शामिल हो कर घर लाैटे अचानक तबीयत खराब हुई।परिजन बरेली निजी अस्पताल ले गए।मंगलवार देर रात निधन हो गया।भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा व विधायक हरिप्रकाश वर्मा, एमएलसी डा. सुधीर गुप्ता, पूर्व एमएलसी रिंकू यादव, चेयरमैन हरनरायण गुप्ता, एलडीबी चेयरमैन विनोद गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदनलाल गुप्ता, डा. मोहित मिश्रा, रोहित सराफ, डिंपल गुप्ता, जिपं सदस्य धर्मेन्द्र यादव, वीरभान सिंह समेत प्रमुख लोगों ने शोक जताया।वहीं बेटे की मौत पर पूर्व प्रधान रामगोपाल वर्मा व पूर्व प्रधान विमलेश वर्मा का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...