शाहजहांपुर, मार्च 30 -- कलान के दो सगे भाइयों की बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर शाम तक परिजन घर नहीं पहुंचे थे। उधर, हादसे में शामिल टेंपो के चालक की तलाश हो रही थी। सखतर अली के बेटे अब्दुल कलीम और मोहम्मद आसीम नोएडा में लिफ्ट लगाने का काम करते थे। हाल ही में अपने फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 25 मार्च को कलान आए थे। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वे बाइक से नोएडा लौट रहे थे। मेरठ-बदायूं मार्ग पर रहमापुर गेट के पास सामने से आ रहे टेंपो ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों भाई सड़क पर घायल हो गए।मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें सामुदायिक...