नई दिल्ली, मई 21 -- -द्वारका के इस अस्पताल परिसर में ईवी चार्जिंग की सुविधा भी होगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के परिसर को जल्द विश्वस्तरीय कलाकृतियों और थीम पेंटिंग से सुसज्जित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस काम के लिए 4.32 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस परियोजना के तहत 1241 बेड वाले इस अस्पताल के आपातकालीन, ओपीडी और वार्ड ब्लॉक सहित पूरे परिसर को थीम पेंटिंग और कलाकृतियों से सजाया जाएगा। छह माह में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अस्पताल परिसर में ईवी चार्जिंग सुविधा भी स्थापित की जाएगी。

कलाकृतियों की योजना पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की दीवारों पर कैनवास पेंटिंग और थीम आधारित वॉल पेंटिंग बनाई जाएंगी। आपातकालीन ब्लॉक में प्रकृति से जुड़ी पेंट...