लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख कलाकारों, साहित्यकारों और कला प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरा सभागार खचाखच भरा नजर आया।समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक मिथिलेश लखनवी ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं का दिल जीत लिया, वहीं प्रदीप 'अली' की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में जोश भर दिया। गायिका स्तुति अवस्थी ने अपनी भावपूर्ण गायिकी से माहौल को संगीतमय बना दिया, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद मिश्र एडवोकेट ने कहा कि कला और संस्कृति समाज की आत्मा होती है और इन्हीं के माध्यम से हमारी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.