खगडि़या, अगस्त 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि कलाकार पेंशन योजना से लाभांवित करने में खगड़िया जिला अव्वल स्थान पर है। जी हां, कलाकार पेंशन योजना के तहत कलाकारों को हर माह पेंशन देने की योजना के तहत खगड़िया जिले से 88 कलाकार पेंशन योजना से लाभांवित हो रहे हैं। जिससे खगड़िया जिला सूबे में टॉप पर जगह बना रखा है। कला संस्कृति विभाग द्वारा गत साल से 50 साल उम्र के कलाकारों को हर माह तीन-तीन हजार पेंशन देने की योजना चालू की है। जिसके तहत पहले चरण में दिसंबर 2025 में जिले के 27 कलाकारों को पेंशन की शुरुआत हुई तब भी खगड़िया सूबे में पहले स्थान पर था। वर्तमान में भी कलाकार पेंशन योजना में अपना जिला का स्थान एक नंबर पर बना है। विभागीय सूत्रों की मानें तो राज्य में पहले स्थान पर खगड़िया काबिज है तो दूसरे स्थान पर मधुबनी जिला है। वहीं तीसरे स्थान पर बेगूसराय...