किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के विभागीय निर्देशों के आलोक में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बुधवार को समाहरणालय, में जिला पदाधिकारी, किशनगंज विशाल राज की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई तथा पात्र कलाकारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में जिले से कुल 08 कलाकारों के आवेदन समिति की अनुशंसा उपरांत विभाग को प्रेषित किए गए थे, जिनमें से 03 कलाकारों को वर्तमान में इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। यह भी पढ़ें- कलाकार पेंशन का लाभ दिलाने के लिए विचार-विमर्श आयोजित बैठक में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कार्यालय, किशनग...