महोबा, जनवरी 29 -- बेलाताल, संवाददाता। रघुनाथ धाम मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय मेला में बुंदेली राईनृत्य की शानदार प्रस्तुति की गई। कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत राईनृत्य को देखने के लिए दूर दराज से आए लोग शामिल हुए। शानदार प्रस्तुतियों पर कलाकारों की सराहना की गई। गुरुवार को राई नृत्य की शुरुआत भगत सिंह राजा के द्वारा भक्ति गीत बिगड़ी बना दो मेरी ओ शेरे वाली मैया पेश कर कराई गई। इसके बाद गोरी आ गई बेलाताल में करिया तिल गोरे गाल में की प्रस्तुति को जमकर सराहा गया। मेघा यादव के द्वारा भी बुंदेली राई की प्रस्तुति की गई। सागर से आई टीम के द्वारा राई नृत्य में धमाल मचाया गया। राई नृत्य बुंदेलखंड की प्राचीन विधा है। पंचायत के द्वारा 15 दिवसीय मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दंगल आदि आयोजित कराए जाते है। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मेला में...