गिरडीह, मार्च 31 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना मोड़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में रविवार रात बबलू नृत्य कला मंडली (देवघर) के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक सह नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मनोरंजन किया। मंडली के कलाकारों ने गणेश बंदना एवं देवी गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में मिक्स लाइट डांस, मिक्सिंग डांस, प्रहसन एवं चुटकुले आदि गाकर लोगों का रात भर मनोरंजन करवाया। मौके पर चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष फूलचंद हाजरा, सचिव सुखदेव हाजरा, कोषाध्यक्ष बैकुंठ चौधरी समेत मुकेश चौधरी, विजय हाजरा, उमेश कुमार, राजकुमार राम, टुकलाल हाजरा, रामकिशुन हाजरा, शोभन हाजरा आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...