रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची युवा रंगमंच के बैनर तले रविवार को एलईबीबी स्कूल के मंच पर नाटक 'हेमलेट' का शानदार मंचन किया गया। प्रो. अजय मलकानी के निर्देशन में कलाकारों ने प्रतिशोध, विश्वासघात और नैतिक पतन की अमर गाथा को जीवंत कर दिया। नाटक की कहानी डेनमार्क के राजकुमार हेमलेट के इर्द-गिर्द घूमती है। कलाकारों ने अपने सधे हुए अभिनय और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। मंच पर सन्नी श्रीवास्तव, भारत भूषण साहू, मुन्ना लोहार, शंकर पाठक, पंकज कुमार, सोनिया मिश्रा और दीपक चौधरी ने विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...